कार्यशाला में बाल संरक्षण को लेकर तैयार की गयी जिला वार्षिक कार्ययोजना

कार्यशाला में बाल संरक्षण को लेकर तैयार की गयी जिला वार्षिक कार्ययोजना
– बाल अधिकार संरक्षण को लेकर विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय पर जोर कटिहार समाज कल्याण विभाग की जिला बाल संरक्षण इकाई व तटवासी समाज न्यास कटिहार के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों के अधिकार व संरक्षण को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के मिर्चाईबारी में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कमलेश सिंह देऊ की अध्यक्षता में यह कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में मंगलवार को व्यवहार न्यायालय के न्याय सदन में आशा यूनिट के बैठक में लिए गये निर्णय के आलोक में सभी विभागों के साथ बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए कार्य योजना तैयार की गयी. कार्यशाला को संबोधित करते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कमलेश सिंह देऊ ने सभी विभागों को बाल संरक्षण संबंधित मामलों को गंभीरता से लेनेदिशानिर्देश दिये. जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी ने कार्यशाला में शामिल सभी हित धारकों को बाल संरक्षण के क्षेत्र में उनके दायित्व एवं कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए वार्षिक कार्य योजना तैयार कर जिला को बाल हितेषी जिला बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया. कार्यशाला में शामिल हितधारकों की ओर से आंशिक रूप से कार्य योजना तैयार की गयी. जिसमें मदर टेरेसा किशोरी समूह की बालिकाओं एवं स्कूली छात्रों की अहम भूमिका रही. जिसे एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार को सौंपने का निर्णय लिया गया. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बाल कल्याण संरक्षण समिति को सशक्त किया जाना चाहिए. ताकि बच्चों से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन समिति के माध्यम से की जा सके. साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी को बाल विवाह से संबंधित मामलों की त्वरित जानकारी देने की बात कही. तटवासी समाज न्यास के परियोजना प्रबंधक फारूक आलम ने कवच 2.0 मे जिले में की गयी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी एवं आगे भी बेहतर करने के लिए सभी हित धारकों से सहयोग करने की अपील की. फलका प्रखंड के ग्राम पंचायत राज हथवाड़ा के मुखिया भारती कुमारी ने बच्चों से संबंधित सरकारी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सहायक निर्देशक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं अध्यक्ष बाल कल्याण समिति से अनुरोध किया. कार्यशाला का मंच संचालन अमरेश कुमार सिंह की. कार्यशाला में पंचायत राज पदाधिकारी अश्विनी कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




