Dhanbad News: सदर अस्पताल में पांच बेड की आइसीयू होगी शुरू, गोल्डन आवर में होगा इलाज
Edited by ANAND KUMAR UPADHYAY
Updated:
विज्ञापन
<P>विक्की प्रसाद, धनबाद, कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आइसीयू) खोलने का रास्ता साफ हो गया है. अस्पताल में उपलब्ध जगह व संसाधनों का आकलन करने के
विज्ञापन
विक्की प्रसाद, धनबाद, कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आइसीयू) खोलने का रास्ता साफ हो गया है. अस्पताल में उपलब्ध जगह व संसाधनों का आकलन करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल पांच बेड के आइसीयू शुरू करने की स्वीकृति दी है. इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया है. उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने आइसीयू निर्माण और संचालन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है. जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी.
अब तक रेफर किए जाते है गंभीर मरीज
अस्पताल में अब तक आइसीयू की सुविधा नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी. दुर्घटना, हार्ट अटैक, स्ट्रोक या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता था. कई बार समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से मरीजों की जान पर बन आती है.जल्द शुरू होगी उपकरणों की खरीद
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार आइसीयू के लिए जरूरी उपकरण वेंटिलेटर, मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम और अन्य लाइफ सेविंग मशीनों की खरीदारी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. साथ ही प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भी तैनाती सुनिश्चित की जाएगी. सूत्रों के अनुसार अगले दो माह के अंदर आइसीयू को चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.क्या होगा फायदा
आइसीयू शुरू होने से सदर अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा. सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि गंभीर मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही त्वरित और बेहतर इलाज मिल सकेगा. रेफरल की संख्या में कमी आएगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और मानसिक राहत मिलेगी. इसके अलावा आपातकालीन स्थिति ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान तुरंत इलाज मिलने से मरीजों की जान बचाने की संभावना भी बढ़ जाएगी. आइसीयू की सुविधा शुरू होने से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










