Dhanbad News: महात्मा गांधी के नाम व विचारों पर हमला बर्दाश्त नहीं : कांग्रेस

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

<P>धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत रविवार को कंबाइंड बिल्डिंग चौक पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन

विज्ञापन

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत रविवार को कंबाइंड बिल्डिंग चौक पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. इसमें मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के धनबाद जिला संगठन प्रभारी अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि मनरेगा गरीब ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा है. इसे कमजोर या समाप्त करने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस सड़क से सदन तक विरोध करेगी.

देश में हो रही नफरत की राजनीति

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम को योजनाओं से हटाकर उनके विचारों पर हमला किया जा रहा है. कागज से नाम हटाया जा सकता है, लेकिन करोड़ों लोगों के दिलों से नहीं. कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी. प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति हो रही है. उपवास कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मदन महतो, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, विशेष आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान, रामगोपाल भुवानिया, रवि रंजन सिह, अशोक कुमार सिंह, प्रदेश डेलिगेट मनोज यादव, धनबाद जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, लक्ष्मण तिवारी, जोगिंदर सिंह जोगी, नवनीत नीरज, कयूम खान, अक्षयवर प्रसाद, करीम अंसारी, कालीचरण यादव, इरफान खान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा, जिला महासचिव शाहीद कमर, धनबाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद, सेवा दल के जिलाध्यक्ष गुलजार अहमद, अख्तर खान गुड्डू, गोपाल कृष्ण चौधरी, निवारण महतो, प्रीतम रवानी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola