Dhanbad News: गैस एजेंसियों ने लागू किया अघोषित प्रोटोकॉल, नये कनेक्शन पर रोक

<P>Dhanbad News: एसपीजी संकट. इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष से गैस आपूर्ति प्रभावितDhanbad News: पिछले दो सप्ताह से इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी अंतरराष्ट्रीय तनाव
Dhanbad News: एसपीजी संकट. इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष से गैस आपूर्ति प्रभावितDhanbad News: पिछले दो सप्ताह से इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब भारत में एलपीजी गैस की आपूर्ति पर पड़ने लगा है. इसके कारण कई शहरों की तरह धनबाद में भी घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. गैस एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाये हुई हैं और सप्लाई को नियंत्रित करने के लिए अघोषित प्रोटोकॉल लागू कर रही हैं. धनबाद में इसका असर दिख रहा है. जिन उपभोक्ताओं ने पहले से गैस बुकिंग की है, उन्हें ओटीपी मिलने के बाद भी समय पर होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है. इस वजह से कई उपभोक्ताओं को खुद एजेंसियों के दफ्तर पहुंचकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है. परिणामस्वरूप शहर की कई गैस एजेंसियों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतार लग रही है.
नये गैस कनेक्शन की प्रक्रिया अस्थायी रूप से बंद
वर्तमान स्थिति को देखते हुए गैस एजेंसियों ने फिलहाल नये गैस कनेक्शन पर रोक लगा दी है. एजेंसियों का कहना है कि पहले से पंजीकृत उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है. इसलिए नये कनेक्शन जारी करने का काम अस्थायी रूप से बंद रखा गया है. इसके साथ किसी भी ग्राहक के सिलिंडर को डबल करने पर भी रोक लगा दी गयी है.कनेक्शन ट्रांसफर भी फिलहाल बंद
गैस एजेंसियों ने कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया पर भी अस्थायी रोक लगा दी है. आमतौर पर शहर बदलने या पता बदलने की स्थिति में उपभोक्ता गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवाते हैं, लेकिन वर्तमान आपूर्ति संकट को देखते हुए यह सुविधा भी सीमित कर दी गयी है. लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों ने इस पर भी रोक लगा दी है.अतिरिक्त सिलिंडर पर भी लगायी गयी है रोक
घरेलू गैस उपभोक्ताओं को साल में 12 सिलिंडर तक सब्सिडी या निर्धारित कोटे के तहत उपलब्ध कराये जाते हैं. लेकिन वर्तमान स्थिति में 12 सिलिंडर के कोटा के बाद अतिरिक्त सिलिंडर की मांग पर आपूर्ति में विलंब हो रहा है. एजेंसियों का कहना है कि मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हो गयी है. सीमित स्टॉक को देखते हुए अतिरिक्त सिलिंडर पर रोक लगा दी गयी है.बैकलॉग से प्रभावित हो रही होम डिलीवरी
गैस एजेंसियों के अनुसार बुकिंग की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि आपूर्ति कम हो रही है. इससे बैकलॉग की स्थिति बन गयी है. इसके चलते उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है. कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि उन्हें बुकिंग के बाद ओटीपी तो मिल गया, लेकिन डिलीवरी में काफी देरी हो रही है. ऐसे में उन्हें एजेंसी के दफ्तर जाकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है.स्थिति पर नजर बनाये हुईं हैं एजेंसियां
गैस एजेंसियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात सामान्य होने के बाद आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी. फिलहाल एजेंसियां उपलब्ध स्टॉक के आधार पर गैस सिलिंडर का वितरण कर रही हैं और उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




