Madhubani News : राधा अष्टमी पूजनोत्सव के लिए भक्तों ने निकाली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : राधा अष्टमी पूजनोत्सव के लिए भक्तों ने निकाली शोभायात्रा

अरघावा पंचायत अंतर्गत विराटपुर गांव में तीन दिवसीय राधाष्टमी पूजनोत्सव को लेकर 151कन्याओं ने शोभा यात्रा निकाली.

विज्ञापन

बासोपट्टी. अरघावा पंचायत अंतर्गत विराटपुर गांव में तीन दिवसीय राधाष्टमी पूजनोत्सव को लेकर 151कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. कलश यात्रा राढ़ गांव और अरघावा गांव का परिभ्रमण करते हुए मनमोहन के बछराजा नदी से पवित्र जल लेकर पूजा स्थल पर पहुंच कलश को स्थापित किया. मेला का उद्घाटन वीरेंद्र यादव, कलुआही के उप प्रमुख चंदन प्रकाश यादव, अरघावा पंचायत के आवास सहायक धीरेंद्र किशोर, अनिल पासवान, विजय कुमार, मोलिंदर पासवान और पूजा समिति सदस्यों ने किया. अवसर पर उप प्रमुख ने कहा कि आज के परिवेश में सभी कार्यों को करते हुए अपने संस्कार और संस्कृति को भी जीवित रखना हम सभी का कर्तव्य है. अतिथियों ने कहा कि शास्त्रों में श्री राधा कृष्ण की शाश्वत शक्तिस्वरूपा एवं प्राणों की अधिष्ठात्री देवी के रूप में वर्णित है. अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन किया गया है. मौके पर अजीत कुमार, मोलिंदर पासवान, साधु पासवान, बद्री पासवान, चंदन पासवान, गुरू शरन पासवान, विजय यादव, ओमकार यादव, रंजन पासवान, अरविंद पासवान, मोहन यादव, दिलीप पासवान और फिरोज पासवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola