Deoghar news : विद्यार्थियों के लिए जरूरी होगा ड्रेस कोड व कक्षा में 75 फीसदी, अन्यथा परीक्षा से होंगे वंचित : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : विद्यार्थियों के लिए जरूरी होगा ड्रेस कोड व कक्षा में 75 फीसदी, अन्यथा परीक्षा से होंगे वंचित : प्राचार्य

वरीय संवाददाता, देवघर . एएस महाविद्यालय के कैंपस-टू के प्रशाल संख्या-एक में शुक्रवार को यूजी सेम-वन (सत्र 2025-29) के नव प्रवेशित छात्रों का परिचयात्मक व अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . एएस महाविद्यालय के कैंपस-टू के प्रशाल संख्या-एक में शुक्रवार को यूजी सेम-वन (सत्र 2025-29) के नव प्रवेशित छात्रों का परिचयात्मक व अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में इतिहास, हिंदी ,समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, विज्ञान समेत विभिन्न विषयों के काफी संख्या में छात्र- छात्राओं ने उपस्थित दर्ज की.

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ टीपी सिंह ने की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश के कर्णधार हैं. इसके लिए छात्रों को गुरु का सानिध्य प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन महाविद्यालय में नियमित रूप से उपस्थिति आवश्यक है. वहीं कहा कि विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड आवश्यक होगा व कक्षा में 75 फीसदी की उपस्थिति अनिवार्य होगी. अन्यथा उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया जायेगा.

प्रो अनिल ने दी नयी शिक्षा नीति की जानकारी

इस अवसर पर नामांकन प्रभारी प्रो. अनिल कुमार ने नयी शिक्षा नीति-2020 के विषय में विस्तारपूर्वक छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को जानकारी दी. उन्होंने स्मार्ट बोर्ड पर सेमेस्टर वन के विद्यार्थियों को विषय वस्तु की सारी बातों को बताया.संबंधित विभागों के सभी शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को सफल और जरूरी बताया. सत्र 2025-29, सेमेस्टर-वन में नव प्रवेशित छात्रों ने स्मार्ट बोर्ड पर सभी बातों को ध्यानपूर्वक समझा. कार्यशाला में कॉलेज के संबंधित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व अन्य शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अजय कुमार यादव

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola