Deoghar news : शादी का झांसा देकर युवक पर चार साल तक यौन शोषण का आरोप, अब बना रहा दूरी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : शादी का झांसा देकर युवक पर चार साल तक यौन शोषण का आरोप, अब बना रहा दूरी

वरीय संवाददाता, देवघर . सोशल मीडिया पर हुई पहचान प्यार में बदली, लेकिन अंजाम दर्दनाक निकला. गुमला जिले की एक युवती ने कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी युवक पर

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . सोशल मीडिया पर हुई पहचान प्यार में बदली, लेकिन अंजाम दर्दनाक निकला. गुमला जिले की एक युवती ने कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ कुंडा थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगायी. युवती के अनुसार, सोशल साइट के माध्यम से उसकी पहचान आरोपित युवक से हुई थी. बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों में प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो गये. पहली मुलाकात गुमला में हुई, जहां युवक ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद युवती देवघर भी आयी, जहां फिर से दोनों मिले और संबंध बने. करीब चार वर्षों तक यह सिलसिला चलता रहा. युवती जब भी शादी की बात करती, युवक उसे टालता रहा. आखिरकार, युवक ने उसका कॉल उठाना बंद कर दिया और बाद में नंबर भी ब्लॉक कर दिया. कई बार प्रयास के बाद भी जब कोई संपर्क नहीं हो सका, तो युवती परिजनों के साथ शिकायत देने कुंडा थाना पहुंची. फिलहाल, कुंडा थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. ॰सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद हुआ प्रेम प्रसंग ॰युवती की शादी की मांग पर युवक ने तोड़ा संपर्क ॰शिकायत देने पीड़िता पहुंची कुंडा थाना, जांच जारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola