Deoghar news : सेवानिवृत्त कर्मियों ने बीमा योजना का लाभ नहीं मिलने पर जतायी चिंता

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : सेवानिवृत्त कर्मियों ने बीमा योजना का लाभ नहीं मिलने पर जतायी चिंता

देवघर. . झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर की मासिक बैठक संतोष कुमार की अध्यक्षता में पेंशनर भवन में संपन्न हुई, जिसमें संयुक्त सचिव दिनेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा

विज्ञापन

देवघर. . झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर की मासिक बैठक संतोष कुमार की अध्यक्षता में पेंशनर भवन में संपन्न हुई, जिसमें संयुक्त सचिव दिनेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि पेंशनर कल्याण समाज हर प्रकार के सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी दिखा रही है. सचिव जयप्रकाश सिंह ने शाखा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में सर्वसम्मति से पांच सितंबर को शिक्षक दिवस व 15 सितंबर को अभियंता दिवस समारोह के आयोजन का प्रस्ताव लिया गया. झारखंड के सेवा कर्मियों के लिए एसबीआइ व झारखंड सरकार के बीच बीमा योजना के तहत किए गए करार पर चर्चा हुई और सेवानिवृत कर्मियों को वंचित रखने के भेदभाव पूर्ण चिंतन पर विरोध जताया गया. वहीं मसले पर एसबीआइ के महाप्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधक से भी शिष्टमंडल के रूप में मिलने की बात पर सहमति बनी. इस अवसर पर जयप्रकाश चौधरी, राम किशोर प्रसाद सिंह, रामाज्ञा दुबे, सुभाष शेखर सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, गंगाधर सिंह, अवध बिहारी प्रसाद, सुनील कुमार ठाकुर, यमुना प्रसाद लच्छीरामका, राणा विजय शंकर सिंह, श्रीनिवास सिंह, शशि शेखर सिंह, सुबोध प्रसाद सिंह, बीके सिंह, राजेश्वर प्रसाद सिन्हा, अशोक कुमार पांडेय,अजय मंडल, विक्रमादित्य सिंह, अजीत कुमार, सुरेंद्र शर्मा, विपिन कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, बिंदेश्वरी महतो, अरुण कुमार, नवल किशोर सिंह, राकेश चंद्र राय, परमानंद मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
फाल्गुनी मारिक

लेखक के बारे में

By फाल्गुनी मारिक

विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.

प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola