Deoghar news : पत्तल व्यवसायी से 20 हजार की ठगी, थाना में दी शिकायत

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : पत्तल व्यवसायी से 20 हजार की ठगी, थाना में दी शिकायत

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के राय एंड कंपनी मोड़ के समीप पत्तल व खाद्य सामग्री बेचने वाले एक व्यवसायी को झांसे में लेकर उसके खाते से 20 हजार रुपये की

विज्ञापन

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के राय एंड कंपनी मोड़ के समीप पत्तल व खाद्य सामग्री बेचने वाले एक व्यवसायी को झांसे में लेकर उसके खाते से 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस बात की जानकारी व्यवसायी डीके सिंह को उनके मोबाइल पर आये ट्रांजेक्शन मैसेज से हुआ. उन्होंने अपने नजदीकी लोगों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी. फिर लोगों की सलाह पर एक सहयोगी के साथ बुधवार को साइबर थाना पहुंचे व घटना की विस्तृत जानकारी दी. घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आया और उसने व्यवसायी का नाम लेकर घरेलू कार्यक्रम के सिलसिले में खाद्य सामग्री व पत्तल, गिलास व कटोरा आदि खरीदारी की इच्छा जताते हुए रेट पूछा. रेट पूछने के बाद उसने व्यवसायी को पैसा देने की बात कही. व्यवसायी उत्साहित हुआ तो फोन करने वाले व्यक्ति ने व्यवसायी से उनका यूपीआइ एड्रेस मांगा ओर तत्काल कुछ रुपये भेज कर एड्रेस कंफर्म करा लिया. फिर थोड़ी देर बाद व्यवसायी के खाते से 20 हजार रुपये की अवैध निकासी होने का मैसेज आया. व्यवसायी के बैंक में जांच करने पर खाते से उक्त राशि की निकासी की पुष्टि हुई. उन्होंने फौरन बात करने वाले नंबर पर कई दफा कॉल किया, मगर वो नंबर स्वीच ऑफ बताने लगा. निराश होकर व्यवसायी ने साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अजय कुमार यादव

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola