Deoghar news : बासुकिनाथ से पूजा कर लौट रहे बिहार के श्रद्धालु की मौत

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : बासुकिनाथ से पूजा कर लौट रहे बिहार के श्रद्धालु की मौत

वरीय संवाददाता, देवघर . बाबाधाम व बासुकिनाथ में पूजा-अर्चना करने पहुंचे बिहार के एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. पश्चिमी चंपारण (बिहार ) के घोड़ासांखा थाना

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . बाबाधाम व बासुकिनाथ में पूजा-अर्चना करने पहुंचे बिहार के एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. पश्चिमी चंपारण (बिहार ) के घोड़ासांखा थाना क्षेत्र स्थित राजबाड़ा गांव निवासी 75 वर्षीय जामुन महतो अपनी पत्नी व ग्रामीणों के साथ कांवर यात्रा पर देवघर आये थे. रविवार को बाबाधाम में जलार्पण कर सोमवार को वे सभी बाबा बासुकिनाथ मंदिर गये. वहां पूजा के बाद जामुन महतो ने चाय-बिस्कुट खाया. इसी क्रम में जब सभी वापस ऑटो से देवघर लौट रहे थे, तभी करीब 10 किमी आगे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. ऑटो में ही उन्हें हिचकी आने लगी. स्थिति गंभीर होती देख परिजन व साथी उन्हें आनन-फानन देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दी गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. *बासुकिनाथ से लौटते समय ऑटो पर ही श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी *देवघर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया *कांवर यात्रा पर पत्नी व ग्रामीणों के साथ आये थे जामुन महतो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola