आजीविका कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग

Updated at : 25 Sep 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
आजीविका कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग

छह सूत्री मांगों के समर्थन मे जेएसएलपीएस कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन

लातेहार. झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी (जेएसएलपीएस) संघ के तत्वावधान में कर्मियों ने गुरुवार को समाहरणायल परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया. मौके पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नीतेश पैथ ने कहा कि छह सूत्री मांगों को लेकर कर्मियों द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पलाश जेएसएलपीएस को सोसाइटी एक्ट को खत्म करते हुए आजीविका कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने, सेवा स्थायी करण और वेतनमान पॉलिसी लागू करने को लेकर कई बार सरकार का विरोध किया गया. लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है. संघ के सचिव आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि एनएमएमयू पॉलिसी लागू करने से कर्मचारियों को आर्थिक सहयोग मिल पायेगा. परंतु सरकार इस ओर भी ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर के सात-आठ कर्मियों के प्रोन्नति पर भी कोई पहल नहीं की गयी है. इन कर्मियों के स्थायी नीति प्रावधानिक करने की भी मांग की है. अखिलेश कुमार ने कहा कि वार्षिक वेतन वृद्धि सुनिश्चित किया जाये ताकि कर्मियों को इस महंगाई के दौर में परेशानी नहीं हो. मौके पर विपिन कुमार, शहीदे आजम, घनश्याम तुरी, प्रशांत कुमार, प्रमिला देवी, पूनम देवी, पुष्पा कंडुलना, पूजा देवी, बसंती देवी, अलका भगत, जेपी रंजन, अशोक सिंह, विवेक गुप्ता, संतोष कुमार, अजय प्रजापति, पीपी ओझा व संजय कुमार यादव समेत कई कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola