भारतीय मजदूर संघ ने उठायी महिला श्रमिकों की आवाज

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गोड्डा शहीद स्तंभ परिसर में भारतीय मजदूर संघ (झारखंड प्रदेश) द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिला श्रमिकों की सुरक्षा, समान अधिकार और बेहतर कार्य परिस्थितियों को लेकर संगठन ने अपनी मांगें जोरदार ढंग से रखीं. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंगद उपाध्याय (मंत्री-भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश एवं उपाध्यक्ष अखिल भारतीय खनन मजदूर संघ) ने कहा कि महिलाएं समाज और उद्योग की रीढ़ हैं. उनके अधिकारों की सुरक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है. इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष शैल झा, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला मंत्री हेमंत कुमार यादव, संगठन मंत्री निरंजन सिंह, कार्यकारी भूपेंद्र झा और मंत्री कैलाश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया. संघ ने सरकार से आग्रह किया कि महिला श्रमिकों को पुरुषों के बराबर कार्य के लिए समान वेतन दिया जाये. कार्यस्थल महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित और अनुकूल बनाए जायें. कार्यस्थलों पर बच्चों की देखभाल के लिए पालना घर की अनिवार्य सुविधा हो. कार्य के घंटे उचित रूप से निर्धारित किए जायें. कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये. सभी महिला श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा, मातृत्व लाभ और पेंशन की गारंटी दी जाये.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola