Madhubani News : जयंती पर याद किये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय

भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई.
झंझारपुर. भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग दिखाया. किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि दीनदयाल जी के विचार और जीवन दर्शन हमें सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और संवेदनशीलता पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम में ज्योति नारायण मंडल, रंधीर खन्ना, नंद कुमार महतो, संदीप दास, राजो देवी, संजय कुमार राय, सत्नेश्वर प्रसाद, पंकज चौधरी, राजेश मिश्रा, फुलदेव यादव, बिसंभर झा, भरत चौधरी, रोहित ठाकुर, दीपु मंडल आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




