ePaper

आत्मनिर्भरता, तार्किक सोच को प्रोत्साहित करते हैं ऐसे आयोजन : प्रो मिथुन

Updated at : 26 Sep 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
आत्मनिर्भरता, तार्किक सोच को प्रोत्साहित करते हैं ऐसे आयोजन : प्रो मिथुन

राजकीय पॉलिटेक्निक के सेमिनार हॉल में वोकल फॉर लोकल के तहत आत्मनिर्भर भारत विषय पर वाद विवाद एवं क्विज का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक में आत्मनिर्भर भारत विषय पर हुआ वाद विवाद व क्विज

सफल बच्चों को किया गया सम्मानित

सहरसा. राजकीय पॉलिटेक्निक के सेमिनार हॉल में वोकल फॉर लोकल के तहत आत्मनिर्भर भारत विषय पर वाद विवाद एवं क्विज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान के सभी शाखाओं मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल, कम्प्यूटर साईंस, ऑटोमोबाईल, इलेक्ट्रोनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. वाद-विवाद प्रतियोगिता में इलेक्ट्रोनिक्स शाखा के प्रतिभागियों हर्ष राज, मिल्की, आर्या कुमारी, रोहित कुमार एवं शिवांश राज ने श्रेष्ठ तर्क प्रस्तुत कर विजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि मैकेनिकल इंजीनियरिंग के यश कृष्णा, रविशंकर यादव, निर्णय कुमार, अनुष्का आनंद और हर्षित कुमार उप विजता रहे. क्विज में गुड्डु कुमार असैनिक अभियंत्रण ने विजेता स्थान प्राप्त किया एवं आर्या कुमारी इलेक्ट्रोनिक्स इंजिनियरिंग को उप विजेता घोषित किया गया.

निर्णायक मंडल में प्रो कुलशेखर मेहता, प्रो ओमकार राय, प्रो श्वेता शरण भारतीय, प्रो रिशु देवयानी एवं प्रो निति शामिल रहे. जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की. इस मौके पर संस्थान प्राचार्य प्रो मिथुन कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं में आत्मनिर्भरता, तार्किक सोच एवं संवाद कौशल को प्रोत्साहित करते हैं. साथ ही वोकल फॉर लोकल के संदेश को समाज तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनते हैं. कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक प्रो ज्योति मणि ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी शाखाओं के छात्रों ने अद्भुत उर्जा एवं रचनात्मकता दिखायी. यह अनुभव उनके नेतृत्व एवं टीम भावना को सशक्त करेगा. सह समन्यक प्रो सौरभ कुमार ने कहा कि वाद विवाद एवं क्विज जैसे आयोजन छात्र-छात्राओं में आलोचनात्मक सोच, ज्ञान-विस्तार व आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. मौके पर प्रो प्रभाष कुमार, प्रो घनश्याम कुमार, प्रो लक्ष्मी केजरीवाल, प्रो शुभम, प्रो धर्मेन्द्र कुमार, प्रो मिथिलेश कुमार, प्रो मो कलाम अली, प्रो सारिका कुमारी, प्रो आरती, प्रो दीपशिखा, प्रो सुरभि सहित व्याख्याता व छात्र, छात्राएं थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola