Madhubani News : विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 10:13 PM
थाना क्षेत्र के पंचरत्न गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी.
बासोपट्टी. थाना क्षेत्र के पंचरत्न गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना की सूचना मायके पक्ष ने स्थानीय पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. इस दौरान ग्रामीणों से पुलिस ने पूछताछ की. मृतका सुनीता देवी की शादी पंचरत्न गांव के मनोहर यादव से हुई थी. उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. वहीं, महिला कई दिनों से काफी बीमार भी थीं. उसका इलाज चल रहा था. महिला के घर पर पुलिस पहुंची, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला. सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस पहुंची तो पता चला कि शव का अंतिम संस्कार ससुराल में परिजनों ने कर दिया है. जिस पर मृतका के परिजनों ने आशंका जाहिर कर पुलिस से शिकायत की. परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एसआइ मुन्ना कुमार सहित पुलिस बल के कई जवान पहुंचे. मृतका की पहचान सुनीता देवी (27) के रूप में हुई. उनके दो बच्चे भी हैं. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी. मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










