ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर पुन: विद्यालय से जोड़ें

Updated at : 24 Apr 2025 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर पुन: विद्यालय से जोड़ें

हिरणपुर. प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर में गुरुवार को स्कूल रूआर- 2025 को लेकर प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण को लेकर बैठक हुई. शुभारंभ प्रमुख रानी सोरेन, बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ मनोज

विज्ञापन

हिरणपुर. प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर में गुरुवार को स्कूल रूआर- 2025 को लेकर प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण को लेकर बैठक हुई. शुभारंभ प्रमुख रानी सोरेन, बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ मनोज कुमार, उप प्रमुख अब्दुल गनी मोमिन, बीडब्ल्यूओ सूर्या मालतो ने संयुक्त रूप से किया. बीपीओ किशन भगत ने स्कूल रूआर 2025 कार्यक्रम के उद्देश्यों को विस्तार से बताया. कहा कि यह कार्यक्रम जिले भर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने और शिक्षा के महत्व को बढ़ाने की दिशा में एक पहल है. बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना, शिक्षा के प्रति अभिभावकों और बच्चों में जागरुकता बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. इसे लेकर 25 अप्रैल से 15 दिनों तक सभी विद्यालयों में रूआर की शुरुआत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola