डीडीसी की अध्यक्षता में टी बोर्ड की बैठक संपन्न

किशनगंज.चाय की खेती प्रसंस्करण एवं इससे जुड़े अन्य गतिविधियों का अनुश्रवण एवं संचालन हेतु जिलाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देशानुसार सोमवार को उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में
किशनगंज.चाय की खेती प्रसंस्करण एवं इससे जुड़े अन्य गतिविधियों का अनुश्रवण एवं संचालन हेतु जिलाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देशानुसार सोमवार को उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में उएक बैठक आयोजित की गई. चाय के प्रसंस्करण में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई. चाय फैक्ट्री के संचालक के द्वारा बिजली की कटौती के चलते फैक्ट्री में आ रही परेशानी की बात कही गई. उन्होंने कहा कि चाय की प्रोसेसिंग नहीं होगी तो चाय के कृषकों को हरी पत्ती का उचित दाम नहीं मिल पाएगा. कृषकों के प्रतिनिधियों के द्वारा बताया गया कि कृषि फिडर में आवेदन किए गए है इसपर अविलंब कार्रवाई करते हुए कनेक्शन उपलब्ध कराया जाय . टी बोर्ड के प्रतिनिधि के द्वारा भारत सरकार के द्वारा बैन किए गए पेस्टिसाइड का उपयोग करने से कृषकों को मना करने के लिए प्रचार प्रसार करने के बारे में बताया गया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, टी बोर्ड के प्रतिनिधि, टी फैक्ट्री के प्रतिनिधि, कृषक के साथ सभी प्रखंड उद्यान पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










