डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट

Updated at : 28 Apr 2024 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट

प्रतिनिधि शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत छतहार गांव में एक महिला पर डायन का आरोप लगाने के बाद विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट किया गया. घटना के वक्त महिला

विज्ञापन

प्रतिनिधि शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत छतहार गांव में एक महिला पर डायन का आरोप लगाने के बाद विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट किया गया. घटना के वक्त महिला के पति व पुत्र मजदूरी करने बाहर गया था. मारपीट की घटना के बाद पीड़ित महिला मीरा देवी अपने पति झारी डोम व पुत्र के साथ थाना पहुंची और गांव के ही रिसू डोम, चंदन डोम सहित पांच लोगों के विरूद्ध पुलिस से शिकायत की. जानकारी के अनुसार छतहार गांव में जब भी किसी का तबीयत खराब होता था तो पड़ोस के लोग मीरा देवी को ही डायन का आरोप लगाकर गाली-गलौज करना शुरू कर देते थे. इसी बीच गांव के ही ललिता देवी के पुत्र का तबीयत खराब हुआ तो चंदन डोम, रिशु डोम आदि के द्वारा महिला मीरा देवी को गाली-गलौज करने लगा. जब मीरा देवी ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने घर में घुसकर मारपीट किया. जब उसे बचाने के लिए परिवार के महिला सदस्य रीना देवी, सोनी देवी आदि दौड़ी तो उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola