डालसा ने विश्व जल दिवस पर निकाली जन-जागरुकता रैली

Updated at : 22 Mar 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
डालसा ने विश्व जल दिवस पर निकाली जन-जागरुकता रैली

कोर्ट प्रतिनिधि, पाकुड़. पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा वंदना किरो की अध्यक्षता में डालसा सभागार में विश्व जल दिवस मनाया गया. इस दौरान जन-जागरुकता

विज्ञापन

कोर्ट प्रतिनिधि, पाकुड़. पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा वंदना किरो की अध्यक्षता में डालसा सभागार में विश्व जल दिवस मनाया गया. इस दौरान जन-जागरुकता रैली निकाली गयी. डालसा सचिव रूपा वंदना किरो ने कहा कि हर साल हम सब 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाते हैं. इस दिवस को मानने का उद्देश्य जल से संबंधित चुनौतियों का समाधान करने, पानी के जिम्मेदार उपयोग और अपशिष्ट को कम करने के लिए प्रोत्साहित करना है. जल स्रोतों तालाबों, नदियों और झीलों में बढ़ता प्रदूषण, चाहे वह शहरी कचरे से हो या कृषि से निकलने वाले रासायनिक बहाव से पानी की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर रहा है. पानी का संकट किसी एक देश, राज्य या समुदाय तक सीमित नहीं है. यह एक साझा चुनौती है, और इसका समाधान भी साझा जिम्मेदारी में छुपा है. इस दौरान जल सरंक्षण के हित में कई महत्वपूर्ण बिंदु पर जागरूक किया गया. साथ ही जल के दुरुपयोग से बचाव पर विस्तृत जानकारी साझा की गयी. लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार एवं डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने संयुक्त रूप से जल सरंक्षण को लेकर कई बिंदु पर जागरूक किया. बताया कि नल का खुला न रखें, जल स्रोत में कचड़ा को नहीं फेंके, जल को दूषित करने से बचाना जरूरी है. जल संचय को लेकर वृक्षों का अधिक से अधिक संख्या में लगाने, जल को बर्बाद नहीं करने से जल स्तर पर कमी लाया जा सकता है. इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने जल सरंक्षण को लेकर संकल्प लिया. मंच का संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने किया. मौके पर अजफर हुसैन, विश्वास अल इकरा, जीनियस विद्यालय के प्रधानाध्यापक अहसन शेख, सानिया प्रवीण एनीरोज, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली, प्रियंका झा, सायेम अली, मैनुल शेख आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola