ePaper

Chaibasa News : डीसी सर! कुदामसदा नाला पर पुलिया बनवा दें, तीन टोला के लोग परेशान हैं

Updated at : 25 Sep 2025 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : डीसी सर! कुदामसदा नाला पर पुलिया बनवा दें, तीन टोला के लोग परेशान हैं

टोंटो प्रखंड के कुदामसदा गांव के मुंडा मारतोम लागुरी ने बुधवार को उपायुक्त चंदन कुमार से मिलकर समस्याओं के समाधान का आग्रह किया.

विज्ञापन

झींकपानी.

टोंटो प्रखंड के कुदामसदा गांव के मुंडा मारतोम लागुरी ने बुधवार को उपायुक्त चंदन कुमार से मिलकर समस्याओं के समाधान का आग्रह किया. मुंडा ने कुदामसदा नाला पर ग्रामीणों की ओर से बनायी गयी लकड़ी की पुलिया के स्थान पर स्थायी फक्की पुलिया बनाने की मांग की. कुदामसदा नाला पर पुल नहीं होने से तीन टोलों के ग्रामीण काफी परेशान हैं. पुलिया नहीं होने से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है. बीमार को खाट पर लादकर गांव की मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है. उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि कुदामसदा नाला में पुल का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए आवेदन देने को कहा.

प्रखंड से नहीं बन रहा जन्म प्रमाण पत्र, बच्चों के दाखिले में दिक्कत

ग्रामीण मुंडा ने कहा कि प्रखंड से जन्म प्रमाण पत्र समय पर नहीं बन रहा है. बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने में परेशानी हो रही है. उन्होंने वन विभाग से वनाधिकार अधिनियम के तहत वन पट्टा देने में ग्रामीण मुंडा को शामिल करने की बात कही, ताकि सही लाभुक को लाभ मिले. उन्होंने मालगुजारी रसीद समय पर उपलब्ध कराने का आग्रह उपायुक्त से किया. उपायुक्त से मिलने वालों में कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष माइकल तिरिया शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola