असनबनी मुहल्ले में हाई मास्ट लाइट खतरनाक, बच्चों के लिए बना चिंता का सबब

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिजली के जर्जर तार और खुले बॉक्स से हादसे का खतरा, विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश

विज्ञापन

गोड्डा शहर के सदर अस्पताल के समीप असनबनी मुहल्ले में लगी हाई मास्ट लाइट इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए सुविधा के बजाय मुसीबत बन गयी है. लाइट का बिजली तार पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह हाई मास्ट लाइट उत्क्रमित उच्च विद्यालय कन्या उर्दू के बगल में लगी है, जहां सैकड़ों बच्चे पढ़ाई करते हैं और छुट्टी के समय खेलते हैं. मुहल्ले के बच्चे भी शाम के वक्त इसी लाइट के आसपास खेलते हैं. हाई मास्ट लाइट टावर के पास लगे बॉक्स में तार कई जगह कटे हुए हैं और बॉक्स का दरवाजा भी नहीं है. इस स्थिति में करंट लगने का खतरा हमेशा बना रहता है, विशेषकर बारिश के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया, लेकिन अब तक मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. एक अभिभावक मो. सलीम ने कहा कि विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है. अगर जल्द ही तार और बॉक्स नहीं बदले गये, तो कोई भी बच्चा इसकी चपेट में आ सकता है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola