::::::: दामाद ने कुदाल से वार कर ससुर की हत्या की

<P><H2>आपसी विवाद में दामाद ने ससुर पर कुदाल से किया वार</H2></P><H2>प्रतिनिधि, खूंटी</H2><P>खूंटी थाना क्षेत्र के पोसेया गांव में दामाद ने अपने ससुर की बड़ी बेरहमी से कुदाल से काटकर हत्या
आपसी विवाद में दामाद ने ससुर पर कुदाल से किया वार
प्रतिनिधि, खूंटी
खूंटी थाना क्षेत्र के पोसेया गांव में दामाद ने अपने ससुर की बड़ी बेरहमी से कुदाल से काटकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार की है. घटना में आरोपी दामाद रामय पहान ने अपने ससुर सतीश नाग (75) की आपसी विवाद में हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार बुधवार को मुरहू थाना क्षेत्र के सिटी लोयाडीह गांव निवासी सतीश नाग अपनी बेटी के ससुराल पोसेया गया था. गुरुवार को सतीश नाग और उसका दामाद रामय पहान घर पर थे. इसी क्रम में उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसमें आरोपी रामय पहान ने अपने ससुर पर कुदाल से वार कर दिया. इसके बाद उसे बाहर आंगन में निकालकर फिर से उसपर वार किया. घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने घर के अंदर चला गया. कुछ देर के बाद रामय की पत्नी घर लौटी तो अपने पिता को मृत पायी. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल जाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया. वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि ससूर-दामाद के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




