सीएस ने किया दवा की उपलब्धता व साफ-सफाई की समीक्षा
Edited by AWADHESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
जिले का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोतीहारा अब राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के प्रमाणीकरण की दिशा में तेजी से अग्रसर है
विज्ञापन
किशनगंज
जिले का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोतीहारा अब राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के प्रमाणीकरण की दिशा में तेजी से अग्रसर है. इसी क्रम में बुधवार को सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं प्रभारी डीक्यूएसी सुमन सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से केंद्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र की तैयारियों का आकलन करना और उन बिंदुओं को सुधारना था, जो राष्ट्रीय प्रमाणीकरण के लिए आवश्यक हैं.निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोतिहारा में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, आवश्यक उपकरण, मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई और दस्तावेजीकरण की स्थिति की विस्तार से जांच की गई.
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को शेष तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश भी दिया.निरीक्षण से मिली खामियों को सुधारने का अवसर
जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ मुनजिम ने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणीकरण की दिशा में यह निरीक्षण बेहद महत्वपूर्ण है. निरीक्षण से मिली खामियों को सुधारकर समय पर तैयारी को पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला टीम लगातार फॉलोअप कर रही है ताकि 29 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय स्तर के निरीक्षण में मोतिहारा एचडब्लूसी को सफलतापूर्वक प्रमाणीकरण मिल सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










