घर-घर अधिकार अभियान पर कांग्रेस का फोकस : बिजेंद्र

Updated:
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बिहार में एक बड़े अभियान की शुरुआत की है, जिसका नाम है घर-घर अधिकार अभियान. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर नागरिक तक उसके वाजिब अधिकारों को पहुंचाना है, ताकि किसी भी व्यक्ति को अपने बुनियादी हक से वंचित न रहना पड़े. कांग्रेस ने इस अभियान के तहत चार बुनियादी स्तंभ तय किए हैं कमाई, दवाई, पढ़ाई और सामाजिक न्याय. इन चारों स्तंभों के आधार पर ही बिहार की जनता के लिए योजनाएं तैयार की गई हैं. इसे लेकर जिले के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और कांग्रेस महिला अध्यक्ष को इस योजना को घर-घर पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस केवल वादे नहीं करती, बल्कि अपने संकल्प को जमीन पर उतारने का काम करती है. महागठबंधन सरकार के गठन के बाद इन अधिकारों को बिहार की जनता तक पहुंचाना ही कांग्रेस का सबसे बड़ा लक्ष्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola