कमेटी देखेगी, पीजी छात्रावास में रहनेवाला विद्यार्थी है या बाहरी

कमेटी देखेगी, पीजी छात्रावास में रहनेवाला विद्यार्थी है या बाहरी
विवि में कमेटी गठित, छात्र-छात्राओं का तैयार होगा रिकॉर्ड
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरबीआरएबीयू प्रशासन पीजी छात्रावासों में रहनेवाले छात्र-छात्राओं का रिकॉर्ड तैयार करेगा. कुलपति के निर्देश पर विवि स्तर पर छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है. यह न केवल वैध निवासियों का ब्योरा जुटाएंगी, बल्कि अवैध रूप से रहनेवालों को बाहर भी करेंगी. विवि प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कोर्स समाप्त होने के बाद भी कुछ छात्र-छात्राएं छात्रावासों में रह रहे हैं. इससे वैध रूप से नामांकित छात्रों को परेशानी हो रही है.
समितियां तैयार करेंगी रिकॉर्ड
गठित समितियां छात्र-छात्राओं की सूची, कमरा संख्या, आधार संख्या, क्रमांक, विभाग, स्थायी पता व मोबाइल नंबर सहित पूरा रिकॉर्ड तैयार करेंगी. इसके बाद यह रिपोर्ट कुलपति कार्यालय में जायेगी.
यह कमेटी करेगी निरीक्षण
पूर्व मानविकी डीन प्रो सतीश कुमार रायसीनेट सदस्य प्रो प्रमोद कुमार
डीएसडब्ल्यू डॉ आलोक प्रताप सिंहप्रो रंजनाप्रो संगीता सिन्हा
प्रो कुसुमवार्डन प्रो पुष्पा
छात्रों की समस्याएं जानेंगी
ये कमेटियां छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की समस्याओं से भी रूबरू होंगी. विवि के पीजी छात्रावासों में रहनेवाले विद्यार्थी लंबे समय से साफ-सफाई से लेकर अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत करते रहे हैं. हाल ही में, पीजी पुरुष छात्रावास के विद्यार्थियों ने विवि पहुंचकर यह शिकायत भी की थी कि पीजी छात्रावास संख्या छह में रहनेवाले पुलिसकर्मी उनकी टंकी से पानी खींच लेते हैं, जिसके कारण उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है. छात्र-छात्राओं को उम्मीद है कि समिति के सदस्य जब निरीक्षण के लिए पहुंचेंगे, तो वे अपनी इन समस्याओं को उनके सामने रख पायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




