कोल इंडिया की एजीएम 31 को, नौ प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Updated:
विज्ञापन

कोल इंडिया

कोल इंडिया की 52वीं वार्षिक आम बैठक 31 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। इसमें लाभांश और निदेशकों की नियुक्ति सहित नौ अहम प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन

कोल इंडिया की 52वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 31 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. शुक्रवार को कंपनी ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड वित्तीय विवरण को मंजूरी देने के साथ कुल नौ प्रस्ताव रखे जायेंगे. इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पहले, दूसरे व तीसरे अंतरिम लाभांश की पुष्टि की जायेगी. मौके पर प्रति शेयर 5.25 रु अंतिम लाभांश घोषित करने का प्रस्ताव भी रखा जायेगा.

लागत अंकेक्षक के पारिश्रमिक पर होगा विचार

बैठक में निदेशक (मार्केटिंग) मुकेश चौधरी की पुनर्नियुक्ति, वर्ष 2026-27 के लिए वैधानिक अंकेक्षकों के पारिश्रमिक तय करने का अधिकार निदेशक मंडल को देने तथा लागत अंकेक्षक के पारिश्रमिक को मंजूरी देने पर भी विचार होगा. वहीं अंशकालिक सरकारी निदेशक के रूप में आशीम कुमार मोदी, चेयरमैन के रूप में बी साईराम, निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) के रूप में आशीष कुमार तथा स्वतंत्र निदेशक के रूप में सोना कुमारी की नियुक्ति को भी मंजूरी के लिए रखा जायेगा.बैठक ऑनलाइन होगी और शेयरधारक एनएसडीएल के ई-वोटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से मतदान कर सकेंगे. यह सूचना और वार्षिक रिपोर्ट कंपनी की वेबसाइट, बीएसइ व एनएसइ की वेबसाइट पर उपलब्ध है.


विज्ञापन
Umanath Lal Das

लेखक के बारे में

By Umanath Lal Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola