राजस्व वसूली में लायें तेजी : सीओ

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

राजस्व कर्मियों के साथ सीओ ने की समीक्षात्मक बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को सीओ यामुन रविदास ने राजस्व संबंधित कार्यों को लेकर राजस्व निरीक्षक व कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस अवसर पर राजस्व संबंधित कार्यों को अविलंब निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि सभी मूल रैयतों और प्रधानों को सहयोग कर राजस्व वसूली कर जमा कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों को खारिज दाखिल के लंबित कार्यों को जल्द निष्पादन करने के साथ राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि वरीय पदाधिकारी द्वारा मांगे गये प्रतिवेदन तीन दिनों के अंदर प्रस्तुत करें, ताकि इसकी सूचना दी जा सके. मौके पर अंचल राजस्व निरीक्षक निरंजन रजक, इग्नेशियस टुडू, सुनील कुमार, संजय मिश्रा, खुर्शीद आलम, राजेंद्र यादव, पंकज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola