ePaper

सात को सीएम करेंगे रोजगार पोर्टल का शुभारंभ

Updated at : 05 Sep 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
सात को सीएम करेंगे रोजगार पोर्टल का शुभारंभ

सात को सीएम करेंगे रोजगार पोर्टल का शुभारंभ, चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत पोर्टल का शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार सात सितंबर को करेंगे. इसके बाद जिले में इस योजना के लिये जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. जीविका के तहत प्रत्येक प्रखंड के 20 जगहों पर महिलाओं के बीच संवाद का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत दी जाने वाली सरकारी राशि के बारे में बताया जायेगा और उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा. इसके लिये जीविका प्रत्येक प्रखंड में स्थान का चयन करेगा. शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के तहत यह जानकारी जीविका को दी गयी. इसके साथ ही जीविका की ओर से प्रखंडों में जागरूकता अभियान की तैयारी शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola