ePaper

शोभायात्रा में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिमाओं का नगर भ्रमण

Updated at : 26 Feb 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
शोभायात्रा में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिमाओं का नगर भ्रमण

नगर के वार्ड नंबर छह में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला

विज्ञापन

बड़हिया. नगर के वार्ड नंबर छह में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. वार्ड संख्या छह स्थित राजा रानी ठाकुरबाड़ी से प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई बड़हिया बाजार, ब्लॉक परिसर, लोहिया चौक, बाहापुल और पशु अस्पताल होते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी पहुंची. रास्ते भर श्रद्धालु फूलों की वर्षा कर प्रतिमाओं का स्वागत करते रहे. यात्रा में ढोल-नगाड़ों की गूंज, ध्वज-पताकाओं की छटा और सजे-धजे घोड़ों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. रथ पर विराजमान संत-महात्माओं का दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे संतों में अयोध्या धाम के महंत रंगनाथाचार्य जी महाराज, महंत रामनंदन दास, परमहंस आश्रम के महंत राम उजागर दास एवं राम शरण दास प्रमुख रूप से शामिल रहे. संतों ने नगरवासियों को आशीर्वाद देते हुए धार्मिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया. पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. आयोजन समिति ने नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola