ePaper

छत से गिरा पांच वर्षीय बालक, सिर में लगी गंभीर चोट

Updated at : 11 May 2024 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
छत से गिरा पांच वर्षीय बालक, सिर में लगी गंभीर चोट

<P>वरीय संवाददाता, देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया मुहल्ला स्थित एक घर में शनिवार दोपहर में खेलते-खेलते एक पांच वर्षीय बच्चा छत पर चढ़ा और अचानक वह नीचे गिर

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया मुहल्ला स्थित एक घर में शनिवार दोपहर में खेलते-खेलते एक पांच वर्षीय बच्चा छत पर चढ़ा और अचानक वह नीचे गिर पड़ा. घटना में उक्त बालक के सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद खिजुरिया मुहल्ला निवासी अशाेक दास के पांच वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवम के सिर में गंभीर चोट लगने की बात कहते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया. परिजनों ने बताया कि दोपहर के वक्त कुछ परिजन भोजन कर रहे थे. वहीं कुछ लोग अपने-अपने कमरे में आराम कर रहे थे. उसी क्रम में मौका पाकर शिवम खेलते-खेलते सीढ़ी से छत पर चढ़ गया. अचानक वह छत से गिर पड़ा, तो परिजनों को जानकारी हुई. इसके बाद परिजन उसे इलाज कराने के लिए तुरंत लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.

-रिखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया मुहल्ले की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola