चुनाव तैयारियों का जायजा लेने कोलकाता पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जाजया लेने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयोग की टीम के साथ रविवार रात को तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे.

विज्ञापन

आज और कल राजनीतिक दलों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे सीइसी

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जाजया लेने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयोग की टीम के साथ रविवार रात को तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे.

ज्ञानेश कुमार के कोलकाता हवाई अड्डे से अपने होटल के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करने के दौरान कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाये और नारेबाजी की.

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ न्यू टाउन में एक प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस चटर्जी ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन में सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया.

कुमार आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

बड़ी संख्या में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को घेर लिया और उन्हें उस मार्ग पर आने से रोक दिया, जिससे होते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त हवाई अड्डे से होटल जा रहे थे.

चटर्जी ने कहा: हमारी मुख्यमंत्री मध्य कोलकाता (धर्मतला) में धरना दे रही हैं. हम यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जो लोकतंत्र विरोधी और संविधान विरोधी हैं. कुछ प्रदर्शनकारियों ने कुमार के खिलाफ नारे भी लगाये. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीइसी के खिलाफ मुखर रही हैं और उन पर भाजपा की ‘कठपुतली’ होने का आरोप लगाया है.

चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ सोमवार और मंगलवार को राजनीतिक दलों, मुख्य सचिव, डीजीपी, डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेगी.

संभावना जतायी जा रही है कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से पूर्व डीजीपी और अभी तृणमूल के राज्यसभा उम्मीदवार राजीव कुमार इस बैठक में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा दो मंत्री फिरहाद हकीम और चंद्रिमा भट्टाचार्य के शामिल होने की बात है. मुख्य चुनाव आयुक्त सोमवार सुबह 10 बजे से राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे. हर पार्टी के साथ अलग से बैठक होगी और हर एक बैठक के लिए 15 मिनट का समय तय किया गया है. बारी-बारी सभी के साथ बैठक की जायेगी. मंगलवार को भी बैठक कर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola