ePaper

महिला की मौत के मामले में तीन पर हत्या का केस दर्ज

Updated at : 24 Sep 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की मौत के मामले में तीन पर हत्या का केस दर्ज

महिला की मौत के मामले में तीन पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य तेलौंछ से चौथम पुलिस ने बीते 22 सितंबर को फंदे से लटका हुआ महिला का शव बरामद किया था. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे किए थे. अब मामले में महिला की फांसी लगाकर हत्या कर देने का आरोप लगाकर थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाने में दिये आवेदन में मृतका सरिता कुमारी के पिता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदाश्चक निवासी कपिल देव वर्मा ने कहा है कि वह बेटी की शादी 10 साल पहले मध्य तेलौंछ निवासी शंकर सिंह के साथ की थी. उसके दामाद 22 सितंबर को कोचिंग पढ़ाने चल गया था. इसी दौरान दामाद का सौतेला भाई जवाहर सिंह, मोती सिंह एवं हीरा सिंह एवं तीनों की पत्नी ने मिलकर उसकी बेटी की फांसी लगाकर जान से मार दिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola