बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़. बुधवार की देर शाम सिसोडा कलानी पथ पर छोटका सिंझुआ मोडृ के समीप तेज रफ्तार से गुजर रही एक बोलेरो की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर

विज्ञापन

रामगढ़. बुधवार की देर शाम सिसोडा कलानी पथ पर छोटका सिंझुआ मोडृ के समीप तेज रफ्तार से गुजर रही एक बोलेरो की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें सड़क से गुजर रहे राहगीरों द्वारा पहले कलानी बाजार के एक प्राइवेट अस्पताल व रेफर के बाद हायर सेंटर वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया. घायलों में मोनू राम पिता शिवजी राम व धनजी राम पिता लाल बहादुर राम दोनों दुमदुमा पंचायत के कमहारी गांव के रहने वाले बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर घायल मोनू राम के भाई की होने वाली शादी का निमंत्रण कार्ड लेकर कलानी अपनी बहन के पास नेवता देने जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से मुख्य सड़क से गुजर रही एक अज्ञात बोलेरो की सीधी टक्कर लगने से दोनों सड़क पर दूर जा गिरे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल युवकों में एक की स्थिति काफी नाजुक थी, जिसके नाक व कान से खून निकल रहा था. खबर लिखे जाने तक दोनों को लेकर परिजन वाराणसी ट्राॅमा सेंटर निकल चुके थे. इस बाबत थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने कहा घटना की जानकारी हमें नहीं है चौकीदार को बोलकर दिखवाता हूं.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola