Bokaro News :विजिलेंस विभाग की टीम ने किया कथारा कोलियरी का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, कथारा. सीसीएल मुख्यालय रांची की विजिलेंस टीम ने गुरुवार को कथारा क्षेत्र की विभिन्न परियोजना के माइंसों का दौरा कर वहां स्थित कांटाघरों के अंदर लगे

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, कथारा. सीसीएल मुख्यालय रांची की विजिलेंस टीम ने गुरुवार को कथारा क्षेत्र की विभिन्न परियोजना के माइंसों का दौरा कर वहां स्थित कांटाघरों के अंदर लगे कंप्यूटर सिस्टम, वजन प्लेट, रोड सेल से संबंधित रजिस्टर मेंटेन आदि की जांच पड़ताल की. टीम के अधिकारी सुबह लगभग 10 बजे कथारा अतिथि गृह पहुंचे. यहां से सभी अधिकारी क्षेत्र के कथारा कोलियरी एवं कथारा वाशरी जाने वाले मुख्य सड़क सीपीपी प्लांट स्थित मुख्य सुरक्षा बैरियर पर लगे कंप्यूटर सिस्टम व कैमरे की जांच की. इसके बाद सभी कथारा वाशरी एवं कथारा कोलियरी कांटाघर पहुंचे. यहां विशेष रूप से आरओएम एवं स्लरी रोड सेल की खाली गाड़ियों को कांटाघर के वजन प्लेट पर चढ़ा कर अंदर कंप्यूटर सिस्टम की जांच की, अंदर लगे कैमरे एवं सायरन को देखा पर, इनमें खामियों मिलीं, जिसमें तत्काल सुधार करने का निर्देश टीम ने दिया. साथ ही रोड सेल की गाड़ियों के प्रवेश से लेकर लोड लेकर बाहर निकलने तक सारी प्रक्रिया की जानकारी ली.

सेल के नियमों का पालन करते हुए करें कार्य :

टीम के अधिकारियों ने जांच पड़ताल के क्रम में कहा कि सेल नियमों का पालन करते हुए संबंधित अधिकारी, कर्मचारी कार्य करें. साथ ही सेल में गाड़ियों का एडिशनल कोटा एलॉटमेंट न करें यदि वे ऐसा करते हैं तो पकड़े जाने पर उन्हें विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई होगी.

मौके पर विजिलेंस टीम में सीनियर प्रबंधक कुमार गौरव, एस प्रसाद के अलावा क्षेत्र के एसओ सेल्स विजय कुमार, सुशांक कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एसके गुप्ता,कथारा वाशरी सेल्स पदाधिकारी विक्रम कुमार, कथारा कोलियरी सेल्स पदाधिकारी डीके रजक, कमरूल अंसारी, जेठू नायक, राजकुमार, दीनानाथ चौहान सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola