Bokaro News : वाम मोर्चा ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला जलाया

चंदनकियारी, संयुक्त वाम मोर्चा ने चंदनकियारी सुभाष चौक में गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया. अध्यक्षता विश्वनाथ बनर्जी व संचालन एसयूसीआइ कम्युनिस्ट के झारखंड
चंदनकियारी, संयुक्त वाम मोर्चा ने चंदनकियारी सुभाष चौक में गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया. अध्यक्षता विश्वनाथ बनर्जी व संचालन एसयूसीआइ कम्युनिस्ट के झारखंड प्रदेश अतिरिक्त सदस्य कुमुद महतो ने किया. वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किया गया सैन्य हमला बेहद घृणित और निंदनीय है. उन्होंने कहा कि यह हमला केवल वेनेजुएला पर नहीं, बल्कि पूरे लैटिन अमेरिका पर है. जिसका उद्देश्य वहां के देशों को बल प्रयोग के जरिये अपने अधीन करना है. मौके पर एसयूसीआइ कम्युनिस्ट के राम लाल महतो, हरिपद महतो, गोपाल, भुवन, निरावती देवी, नूनी बाला उरांव, हाबू लाल, झरी लाल, राजू रजवार, कमल, माले के दुलाल प्रमाणिक, लालमोहन रजवार, जानकी महतो, भवेश, दुलाल, गौउर दास, दीपक दास, रंजीत दत्ता, शंकर धीवर, राजू स्वर्णकार, अभिजीत भगत, रघुनाथ दत्ता, अनिल महतो, सीपीएम के प्रशांत महतो, कमल धामी, दक्षिणेश्वर मंडल, अशोक धामी, जगन्नाथ रजवार सहित एसयूसीआइ कम्युनिस्ट, सीपीआइएमल, सीपीएम सहित किसान संगठन के नेता शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




