Bokaro News : सेल प्रबंधन ने किया 11 माह के पर्क्स के बकाये का भुगतान, अधिकारियों में हर्ष

Updated at : 30 Jan 2025 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : सेल प्रबंधन ने किया 11 माह के पर्क्स के बकाये का भुगतान, अधिकारियों में हर्ष

<P>सुनील तिवारी, बोकारो, बीएसएल-सेल अधिकारियों के लिए गुरुवार को खुश कर देने वाली खबर आयी. सेल प्रबंधन ने 11 माह पर्क्स के बकाये का भुगतान कर दिया. इससे बोकारो स्टील

विज्ञापन

सुनील तिवारी, बोकारो, बीएसएल-सेल अधिकारियों के लिए गुरुवार को खुश कर देने वाली खबर आयी. सेल प्रबंधन ने 11 माह पर्क्स के बकाये का भुगतान कर दिया. इससे बोकारो स्टील के 2000 सहित सेल 15,000 अधिकारियों में हर्ष है. बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) ने इस्पात मंत्री व चेयरमैन को धन्यवाद दिया है. बोसा अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि बोसा व सेफी इसके लिये लंबे समय से प्रयासरत था. प्रयास अंतत: रंग लाया और अधिकारियों के चेहरे खिल उठे.

बोसा अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि 2007 के पे-रिवीजन के दौरान सेल बोर्ड द्वारा देर से निर्णय लेने के चलते सेल के अधिकारियों का पर्क्स एरियर का भुगतान नहीं हो पाया था. 11 महीने के पर्क्स एरियर को लेकर सेफी की ओर से कोलकाता के सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में केस दायर किया गया. तत्कालीन सेफी के महासचिव एके सिंह व अध्यक्ष सामंत रे के कार्य काल में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने भुगतान करने का आदेश दिया. लगातार प्रयास चलता रहा. सेफी के साथ-साथ बोसा भी सक्रिय रहा.

इस्पात मंत्री व सेल चेयरमैन के सहयोग से भुगतान हुआ संभव : एके सिंह

श्री सिंह ने बताया कि अंततः कोलकाता हाइ कोर्ट ने आदेश अधिकारियों के पक्ष में देते हुए भुगतान के लिये सेल प्रबंधन को आदेश दिया. सेल प्रबंधन ने आदेश के आलोक में इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी के आदेश व सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश के सहयोग से पर्क्स का भुगतान संभव हो पाया है. श्री सिंह ने इसके लिये इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी के आदेश व चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश को धन्यवाद दिया. कहा कि अधिकारी बेसब्री से इसका वेट कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola