Bokaro News : रांची को हराकर जमशेदपुर बना चैंपियन

Updated at : 07 Mar 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : रांची को हराकर जमशेदपुर बना चैंपियन

<P>बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. सेक्टर चार स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. सेक्टर चार स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये मैच में शरणदीप सिंह के शतकीय पारी की मदद से जमशेदपुर की टीम ने रांची की टीम को 29 रनों से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 286 रन बनाये. शरणदीप सिंह सिंह ने 107, रवि शर्मा ने नाबाद 61, रितेश पटेल ने 39 व विशेष दत्ता ने 34 रन बनाये. रांची की ओर से राजनदीप सिंह, आर्यन राज, शीट कुमार, शिवम कृष्ण व अमित कुमार को एक-एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी रांची की टीम 50 ओवर में नौ विकेट होकर 258 रन ही बना पायी. उत्तम कुमार व सन्नी सचिन तिवारी ने 46 – 46, अमित कुमार ने 26, नकुल कुमार यादव ने 25 व साहिल विल्सन ने 20 रन बनाये. गेंदबाजी में जमशेदपुर की ओर से मनीषी आयुष कुमार व गौतम कुमार को दो-दो सफलता मिली. मैच में शानदार शतक के लिए जमशेदपुर के शरणदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

विजेता, उपविजेता व अन्य खिलाड़ियों हुए पुरस्कृत

मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव राजेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि डीआइजी (कोयला क्षेत्र) सुरेंद्र झा, जेएससीए के संयुक्त सचिव पीएन सिंह व बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने विजेता, उपविजेता व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. पूर्व रणजी खिलाड़ी रतन कुमार व इशांक जग्गी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त जेएससीए सीनियर चयन समिति के चेयरमैन, सदस्य अनवर मुस्तफा, बृजेश राय, सुब्रतो घोष, जेएससीए के कमेटी मेंबर आशीष सिन्हा, युगेश कुमार सिंह, उमा राव, आरडीसीए के सचिव शैलेंद्र कुमार, केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, दुमका क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भास्कर अजीत सिंह, जीडीसीए के सचिव संतोष तिवारी को भी जिला क्रिकेट संघ की ओर से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola