Bokaro News : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की मॉनिटरिंग टीम ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सदर अस्पताल की सभी यूनिटों व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, इलाजरत मरीजाें से मिलकर ली जानकारी.

विज्ञापन

बोकारो, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की मॉनिटरिंग टीम के सेंट्रल सदस्य राजलक्ष्मी व स्टेट सदस्य सुमित गुरुवार को बोकारो पहुंची. टीम के दोनों सदस्यों का स्वागत सीएस डॉ एबी प्रसाद, डीएस डॉ एनपी सिंह व प्रभारी प्रबंधक पवन श्रीवास्तव ने किया. टीम ने सदर अस्पताल की सभी यूनिटों का भ्रमण किया. इलाजरत मरीजों से मिले. अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जाना. स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत अस्पतालों में दी जानेवाली सभी सुविधा पर विस्तार से चर्चा की. इससे पूर्व टीम ने गोमिया, पारटांड व साबड़ा में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भ्रमण किया. आमलोगों से अभियान के दौरान मिल रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की. गोमिया में दस्तावेजों की जांच के अलावा दवाओं का स्टाक की जांच की. सभी दस्तावेज सही और केंद्र के रखरखाव पर प्रसन्नता व्यक्त की. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक रविशंकर, जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष डीन, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जय प्रकाश राम, रविकांत पटेल, अनिल टैगोर महामारी विशेषज्ञ), के अलावा सीएचओ, बीटीटी, , सहिया साथी, सहिया उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola