Bokaro News : जरूरी योजनाओं की सूची बनाकर कार्यालय में करें जमा : प्रमुख

Updated at : 07 Mar 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : जरूरी योजनाओं की सूची बनाकर कार्यालय में करें जमा : प्रमुख

<P>चास, चास प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बेला देवी ने की. पंचायत में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं

विज्ञापन

चास, चास प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बेला देवी ने की. पंचायत में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा हुई. प्रमुख ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को अपने-अपने पंचायत की जरूरी योजनाओं की सूची बनाकर जमा करने को कहा, जिससे विकास योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके. कहा कि पंचायत समिति सदस्य तीन-तीन योजनाओं को सूची बनाकर जमा करें.

वित्तीय वर्ष 2025-26 में टाइड योजना के तहत 1,41,83964 व अनटाइड योजना में 94,55976 राशि होगी खर्च

बीडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में टाइड योजना के तहत पंचायत में कूप मरम्मत, चापाकल मरम्मत, नाली, शौचालय और स्नान घाट का निर्माण करना है. साथ ही अनटाइड में पीसीसी, पेवर ब्लॉक, गार्डवाल, चबूतरा निर्माण करना है. कहा कि हर पंचायत में योजना देने की तैयारी है. सभी कार्य को सुचारू रूप से किया जायेगा. कहा कि गर्मी को देखते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को सभी जलस्रोतों की मरम्मत करने का निर्देश गया है. कहा कि वित्तीय वर्ष में टाइड योजना में 1,41,83964 व अनटाइड योजना में 94,55976 राशि खर्च करने की योजना है.

पुपुनकी राहरगोड़ा जलापूर्ति योजना को जल्द पूर्ण करे विभाग

प्रमुख बेला देवी ने कहा कि गर्मी ने दस्तक दे दी है. पेयजल समस्या से लोगों को निजात दिलाने के संबंधित विभाग अपने कार्य में तेजी लाये. पांच साल पूर्व जल जीवन मिशन के तहत पुपुनकी राहरगोड़ा जलापूर्ति योजना का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा. कार्य पूर्ण होने प्रखंड क्षेत्र में लगभग 30 हजार आबादी का पेयजल समस्या का समाधान हो जायेगा. कहा कि संबंधित विभाग इस विषय पर संज्ञान लेते हुए अधूरा कार्य को जल्द से जल्द पूरा करे.

बंदरों का आतंक बढ़ा, टीम गठित करे वन विभाग

प्रमुख ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में बंदर का आतंक बहुत बढ़ गया है. किसान बीज लगाते है और जब फल पकता है, तो बंदर आकर सभी फसल को नष्ट कर देते है. कई किसान निराश होकर खेती करना छोड़ दिये हैं. वन विभाग को टीम गठित कर किसान को बंदर के आतंक से बचाने की पहल करनी चाहिए. मौके पर चास सीओ दिवाकर दुबे, सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola