Bokaro News : झारखंड शिक्षा परियोजना : नौ बीपीओ, 15 लेखपाल, तीन जेइ, 21 पूर्णकालिक शिक्षिका का स्थानांतरण
Edited by ANAND KUMAR UPADHYAY
Updated:
विज्ञापन
<P>बोकारो, समग्र शिक्षा अभियान के कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिये गये निर्णय पर जिले के विभिन्न प्रखंड में पदस्थापित नौ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) का स्थानांतरण कर दिया
विज्ञापन
बोकारो, समग्र शिक्षा अभियान के कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिये गये निर्णय पर जिले के विभिन्न प्रखंड में पदस्थापित नौ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) का स्थानांतरण कर दिया गया है. इसके अलावा 15 लेखपाल, तीन जेइ व 21 पूर्णकालिक शिक्षिका का भी स्थानांतरण किया गया है. ये जानकारी मंगलवार को डीइओ बोकारो जगरनाथ लोहरा ने पत्रकारों को दी.
डीइओ ने बताया कि चास के रंजीत कुमार भारती को कसमार, बेरमो के विशाल प्रकाश को चंदनकियारी, चंदनकियारी के भुवनेश्वर महतो को चंद्रपुरा, चंद्रपुरा के मो सुहैल अख्तर को नावाडीह, गोमिया के स्वप्न कुमार दास को जरीडीह, जरीडीह के सुशीला टोप्पो को पेटरवार, कसमार के मो कमरुजम्मा को बेरमो, नावाडीह के कुमार वनकटेश्वर को चास व पेटरवार के इकबाल अतहर वारसी को गाेमिया भेजा गया है.इनका भी हुआ तबादला
इधर, प्रखंड स्तर पर कार्यरत कनीय अभियंता स्थानांतरित कर पदस्थापित किया गया है. कसमार के नीरज कुमार को चास के साथ चंदनकियारी व जरीडीह का अतिरिक्त प्रभार, चंदनकियारी के ओम प्रकाश पांडेय को कसमार के साथ पेटरवार व बेरमो का अतरिक्त प्रभार व पेटरवार के सत्यनारायण हेंब्रम को गोमिया के साथ नावाडीह व चंद्रपुरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. प्रखंड स्तर पर कार्यरत आठ लेखापाल सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर का भी स्थानांतरित कर पदस्थापित किया गया है. बेरमो के मनीष कुमार साहनी को जरीडीह, चंदनकियारी के अविनाश कुमार सिंह को गोमिया, चंद्रपुरा के अरविंद कुमार रजक को चास, चास के विनय कुमार झा को नावाडीह, गोमिया के होरिल प्रजपति को चंद्रपुरा, जरीडीह के चांदो लाल हेंब्रम को कसमार, कसमार के फिरोज आलम को बेरमो व नावाडीह के संत कुमार झा को पेटरवार स्थानांतरण किया गया है.इन शिक्षिकाओं का हुआ स्थानांतरण
इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पदस्थापित व कार्यरत सात लेखापाल सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर का भी स्थानांतरित कर पदस्थापित किया गया है. इसमें केजीबीभी बेरमो की संगीता कुमारी को केजीबीभी चास, केजीबीभी पेटरवार की संगीता कुमारी को कसमार, चंदनकियारी की सुनीता कुमारी को जरीडीह, केजीबीभी गोमिया की ललिता कुमारी को केजीबीभी नावाडीह, केजीबीभी कसमार की सुषमा सिंह को केजीबीभी चंदनकियारी, नावाडीह के दिलीप कुमार महतो को केजीबीभी बेरमो भेजा गया है. साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पदस्थापित व कार्यरत 21 पूर्णकालिक शिक्षिकाओं को स्थानांतरित कर पदस्थापित किया गया है.तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
डीइओ ने कहा कि उपरोक्त सभी स्थानांतरण बीपीओ, लेखपाल, जेइ, पूर्णकालिक शिक्षिका तीन मई तक योगदान देना सुनिश्चित करेंगे. माह अप्रैल 2025 का मानदेय भुगतान नव पदस्थापित प्रखंड से प्राप्त अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर किया जाएगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










