Bokaro news: दयाभाव से नहीं, सम्मान से करें दिव्यांगजनों की सेवा : डीसी

Updated:
विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर पांच आशा लता केंद्र में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया. उद्घाटन डीसी अजय नाथ झा ने किया. कहा कि इन बच्चों के चेहरों पर जो

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर पांच आशा लता केंद्र में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया. उद्घाटन डीसी अजय नाथ झा ने किया. कहा कि इन बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कुराहट है. वह किसी दया की नहीं, बल्कि उनके साहस, आत्मविश्वास व संकल्प की कहानी कहती है. दिव्यांगों के प्रति दया नहीं, बल्कि अधिकार व सम्मान की भावना रखनी होगी. जब इन्हें दया के दृष्टिकोण से देखते हैं, तो इनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाते हैं. हमारे समाज का सशक्त हिस्सा हैं. यह सफलता प्रमाण है कि परिस्थितियां कभी बाधा नहीं बनतीं. मन में दृढ़ संकल्प हो, तो सबकुछ संभव है. केंद्र में अध्ययनरत मैट्रिक व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डीसी ने सम्मानित किया. जिला प्रशासन की ओर से केंद्र को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. स्कूल की मान्यता दिलाने व दिव्यांगों के लिए कॉलेज स्थापना को लेकर बीएसएल प्रबंधन व शिक्षा निदेशालय के समक्ष बात रखने की बात कही. इससे पूर्व केंद्र निदेशक बीएस जायसवाल ने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कराया. डीसी ने छूटे दिव्यांग बच्चों का दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनाने व 48 घंटे में दिव्यांग पेंशन स्वीकृत करने का निर्देश दिया. श्री जायसवाल ने डीसी को सम्मान प्रदान किया. केंद्र से जुड़ी सभी सुविधाओं की जानकारी दी. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्राओं ने मन मोह लिया. मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष, केंद्र निदेशक भवानी शंकर जायसवाल, एडीपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, इडी जीके उपाध्याय, मोहन आजाद, प्राचार्य प्रमोद कुमार दूबे, प्रबंधक सच्चिदानंद सिंह, चैताली प्रसाद, आभा सिंह, गीता सिंह, हरिद्वार राय, संजय ठाकुर, शिव कुमारी, विद्यासागर मिश्रा, रीना सिंह, सुनिल सिन्हा, कृष्णा दूबे, मंजू कुमारी, सागर, फिजियोथेरापिस्ट डॉ श्वेता स्नेहा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola