Bokaro News : चंद्रपुरा जंक्शन में चलती ट्रेन से गिर कर यात्री की मौत

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, चंद्रपुरा. चंद्रपुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे चलती ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, चंद्रपुरा. चंद्रपुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे चलती ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना प्लेटफॉर्म के पोल संख्या सी–16/29 के पास वनांचल एक्सप्रेस में घटी. जीआरपी पुलिस ने बाद में मृतक की शिनाख्त भागलपुर (बिहार) जिला के घोघा थाना क्षेत्र निवासी खगेस मंडल (54 वर्ष) के रूप में की. पुलिस को उसकी जेब से रेलवे टिकट मिला, जिसके बाद मृतक के मोबाइल से ही उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गयी. चंद्रपुरा रेल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर चास में पोस्टमार्टम में कराया. शाम को शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया. घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसे रात को ही भागलपुर में वनांचल एक्सप्रेस में चढ़ाया था. परिजनों के अनुसार वह रांची में रहकर मजदूरी का काम करता था. चंद्रपुरा जीआरपी थाना प्रभारी सत्यदेव राम ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है. इधर, संभावना जतायी गयी कि गेट के पास बैठे होने के कारण नींद आने पर वह गिर गया होगा. वह वनांचल एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में सवार होकर भागलपुर से रांची जा रहा था. ट्रेन से गिरने से उसका सिर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola