Bokaro News : बिहार चुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या : राजद
Edited by ANAND KUMAR UPADHYAY
Updated:
विज्ञापन
<P>बोकारो, राजद बोकारो की ओर शनिवार को बिरसा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी व बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा
विज्ञापन
बोकारो, राजद बोकारो की ओर शनिवार को बिरसा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी व बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में मोदी, अमित शाह व ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र का गला ही घोंट दिया.
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि अब भारत में पुनः लोकतंत्र की बहाली कराने के लिए इन्हें पद से हटाना अनिवार्य हो गया है. पुतला दहन में युवा राजद प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, युवा राजद अध्यक्ष संतोष गिरी, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता देवी महतो, राज्य परिषद सदस्य बढ़न गोप, अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, राजदेव पाल, सीताराम यादव, रमाकांत शाह, मनोज यादव, सुधीर यादव, भावेश साहनी, ललन यादव, प्रो दिनेश सिंह, शोभाकांत पाठक सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की जीत पर कसमार में जश्न
कसमार, झारखंड के घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की शानदार जीत की खुशी में शुक्रवार की शाम कसमार के तीनकोनिया (शिवाजी) चौक पर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया. पूर्व मुखिया व झामुमो नेता सिकंदर कपरदार के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल-नगाड़ों के बीच जीत की खुशी साझा की. जश्न में सगीर आलम, तनवीर आलम, सुनील कुमार चौबे, जानी बाबू, सज्जाद अंसारी, रवि मेहता, कृष्णा घांसी, मस्तान, साजन अंसारी, सरफराज अंसारी, राजेंद्र मुर्मू, गणेश रजवार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे. इधर, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, सोहेल अंसारी, सुभाष चंद्र ठाकुर, मो. शेरे आलम, कुलदीप कुमार, शास्त्री मुर्मू, विनोद बिहारी महतो, नित्यानंद महतो, छत्रु महतो, संदीप चक्रवर्ती आदि नेताओं ने भी उपचुनाव परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे झारखंडी अस्मिता की जीत बताया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










