ePaper

Madhubani News : कमला बलान पश्चिमी तटबंध के किनारे शव बरामद, शिनाख्त नहीं

Updated at : 24 Sep 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : कमला बलान पश्चिमी तटबंध के किनारे शव बरामद, शिनाख्त नहीं

भैरवस्थान थाना क्षेत्र में कमला बलान पश्चिमी तटबंध के किनारे 40 से 45 वर्ष के एक युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

झंझारपुर. भैरवस्थान थाना क्षेत्र में कमला बलान पश्चिमी तटबंध के किनारे 40 से 45 वर्ष के एक युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे किसी ग्रामीण ने पुलिस को शव होने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची. जिस जगह शव मिला है, वह महिनाथपुर गांव का इलाका है. बांध पर बनी सड़क किनारे गांव की तरफ शव फेंका हुआ था. वह उजले रंग का कुर्ता पजामा पहने था. थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि शव देखने से लगता है कि कहीं से लाकर फेंका गया है. शव पर किसी प्रकार के जख्म का कोई निशान नहीं है. पांव में थोड़ा सा खून का निशान है. अभीतक शव की पहचान नहीं हुई है. जेब में मिले मोबाइल का सिम निकला हुआ है. मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड में दो नंबर डायल है. दोनों नंबर स्विच ऑफ है. जांच शुरू कर दी गयी है. चौकीदार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि अब तक ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि दोपहर 12 बजे तक लोग आ जा रहे थे. तब तक यहां कुछ भी नहीं था. अनुमान किया जा रहा है कि 12 बजे के बाद 3 बजे के बीच दिन के समय शव को यहां फेंका गया है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola