Madhubani News : कमला बलान पश्चिमी तटबंध किनारे मिली लाश की हुई शिनाख्त

भैरवस्थान थाना क्षेत्र में कमला बलान पश्चिमी तटबंध के किनारे फेंका गया 40 वर्ष के युवक की लाश की पहचान हो गयी है.
झंझारपुर. भैरवस्थान थाना क्षेत्र में कमला बलान पश्चिमी तटबंध के किनारे फेंका गया 40 वर्ष के युवक की लाश की पहचान हो गयी है. थानाध्यक्ष सतेंद्र तिवारी ने कहा कि शव दरभंगा जिले के मनीगाछी के विश्वमोहन झा के पुत्र शंकर झा था. बताया जा रहा है कि वह विक्षिप्त था. पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है. हर पहलू से छानबीन की जा रही है. हत्या या स्वाभाविक मौत पर पुलिस जांच कर रही है. महिनाथपुर कमला तटबंध पर बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को लाश होने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




