बनियाडीह में वनपट्टा कार्यालय का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन

कुंदा. नवादा पंचायत के बनियाडीह गांव में रविवार को वनपट्टा कार्यालय का उदघाटन किया गया. उदघाटन केंद्रीय झारखंड जंगल बचाव के प्रभारी सोहन लाल कुम्हार, जिला प्रभारी अशोक भारती,जिलाध्यक्ष अंजू

विज्ञापन

कुंदा. नवादा पंचायत के बनियाडीह गांव में रविवार को वनपट्टा कार्यालय का उदघाटन किया गया. उदघाटन केंद्रीय झारखंड जंगल बचाव के प्रभारी सोहन लाल कुम्हार, जिला प्रभारी अशोक भारती,जिलाध्यक्ष अंजू देवी,सिकीदाग पंसस दिव्या भोक्ता ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रभारी सोहन लाल कुम्हार ने कहा कि न लोकसभा न विधानसभा, सबसे बड़ी ग्रामसभा है. इसीलिए गांव में ग्राम विकास समिति, ग्राम रक्षा दल, ग्राम शिक्षा समिति, स्वास्थ्य समिति व न्याय समिति का गठन किया जायेगा, ताकि जन समस्याओं का ग्राम स्तर पर निष्पादन हो सके. जिला प्रभारी ने वनाधिकार अधिनियम की जानकारी विस्तृत रूप से दी. मौके पर शिवकुमार कुमार भोक्ता, बिलेंद्र सिंह भोक्ता, राजकुमार सिंह भोक्ता, राजू गंझू , बिनोद गंझू, कैलाश गंझू, मनोज भोक्ता, धूपेद्र उरांव, बिहारी गंझू समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola