बलिया बुजुर्ग में ढलाई के छह माह बाद ही ध्वस्त हुई सड़क
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>अकबरपुर. </H2>प्रखंड की बलिया बुजुर्ग पंचायत के अकबरपुर हाट की सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है. अकबरपुर हाट चौक से कन्नौज तक छह माह पहले 15वीं योजना
विज्ञापन
अकबरपुर.
प्रखंड की बलिया बुजुर्ग पंचायत के अकबरपुर हाट की सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है. अकबरपुर हाट चौक से कन्नौज तक छह माह पहले 15वीं योजना से सड़क की ढलाई करायी गयी थी. लेकिन, यह सड़क अब जर्जर हो गयी है. सड़क पर सिर्फ गिट्टी और बालू नजर आ रहा है. जगह-जगह गड्ढे और पानी भर गया है. इससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. ग्रामीण विरेंद्र कुमार, अजय कुमार का आरोप है कि मुखिया प्रतिनिधि ने निर्माण कार्य में अनियमितता की. विभागीय पदाधिकारियों और जेइ की भूमिका भी संदिग्ध रही. सड़क की हालत पहले से भी बदतर हो गयी है. यह सड़क अकबरपुर हाट को कन्नौज समेत कई गांवों से जोड़ती है. उक्त सड़क पर ही शनिवार को हाट लगता है. यह हाट पर सैकडों की संख्या में ग्रामीण लोग हाट पर सामान बेचने व खरीदने के आते हैं. हाट व्यपारी शंकर सिह रुपेश कुमार ने बताया की हमलोग शनिवार को कुछ सामान खरीदने के लिए हर शनिवार को आते हैं, लेकिन हाट पर की सड़क बनते ही टूटने लगी थी. यह सड़क बनते ही टूटने से ग्रामीणों में आक्रोश है. उन्होंने डीएम से जांच और खर्च की रिकवरी की मांग की है. क्या कहते हैं पदाधिकारीस्थल पर जाकर ढलाई की जांच कर कार्रवाई करने के लिए वरिय पदाधिकारी के पास लिखा जायेगा. काम की अनियमितता बरतने की शिकायत प्राप्त हुई है. अभिषेक कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, अकबरपुरडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










