भाजपा पर एक देश, एक नेता और एक पार्टी का पागलपन सवार : सीएम

Updated:
विज्ञापन

एसआइआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कथित तौर पर मनमाने तरीके से नाम हटाये जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा.

विज्ञापन

तीसरे दिन भी मुख्यमंत्री का धरना जारी, लगाया आरोप- भाजपा की एकमात्र प्राथमिकता सत्ता

संवाददाता, कोलकाताविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कथित तौर पर मनमाने तरीके से नाम हटाये जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा पर मतदाता सूचियों से वैध मतदाताओं के नाम हटाने के लिए निर्वाचन आयोग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह टिप्पणी रविवार को की, जब निर्वाचन आयोग का एक दल राज्य विधानसभा चुनावों से पहले चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कोलकाता पहुंचा है. सुश्री बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि देश अपनी लोकतांत्रिक नींव पर एक अभूतपूर्व और सीधा हमला होता देख रहा है.

बंगाल के खिलाफ काम कर रहीं केंद्रीय एजेंसियां :

उन्होंने कहा कि अपने ””एक राष्ट्र, एक नेता, एक पार्टी”” के उन्माद में भाजपा सुनियोजित तरीके से हर लोकतांत्रिक संस्था और संवैधानिक पद का दुरुपयोग कर रही है, ताकि वह अपनी जन-विरोधी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर सके. तृणमूल प्रमुख ने कहा : वर्षों से उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों, राष्ट्रीय आयोगों, ‘गोदी मीडिया’ और न्यायपालिका के एक वर्ग को बंगाल के खिलाफ उतार दिया है. वे बर्बाद हो चुके आयोग का दुरुपयोग कर रहे हैं, ताकि वे वैध मतदाताओं को मतदाता सूची से हटा सकें. ममता बनर्जी ने भाजपा नेतृत्व को दिल्ली का जमींदार बताया और दावा किया कि वे बंगाल को अपने अधीन करने’ के अपने मिशन में कभी सफल नहीं होंगे.

तृणमूल की प्राथमिकता हमेशा जनता :

उन्होंने कहा : धर्मतला में हमारा धरना उन सभी बांग्ला-विरोधी (बंगाल-विरोधी) एजेंडों का जवाब है, जो इस राज्य के लोगों को अपमानित करने, डराने और सताने का प्रयास करते हैं. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जहां भाजपा की एकमात्र प्राथमिकता सत्ता है, वहीं उनकी प्राथमिकता हमेशा से जनता रही है.

ममता ने गैस की बढ़ीं कीमतों पर साधा निशाना :

ममता बनर्जी ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर फिर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गैस नहीं है. अगर आपको गैस चाहिए तो 21 दिन पहले बुकिंग करानी पड़ेगी. अगर आज गैस खत्म हो गयी तो वह चूल्हा भी नहीं मिलेगा. उसके लिए जंगल में लकड़ी काटने जाना पड़ेगा. केरोसिन तेल नहीं है, तो स्टोव का इस्तेमाल भी नहीं कर पायेंगे. आप कहां जायेंगे. अमेरिका और रूस से तेल लाना है तो लाओ. देश को इसकी जरूरत है. अगर आप वहां पांच रुपये देंगे तो लोगों को 10 रुपये देने होंगे. जब तेल और गैस की कीमत बढ़ती है तो दूसरी चीज़ों की कीमत अपने आप बढ़ जाती है. इसका मतलब है कि आमलोगों की कोई परवाह उन्हें नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि एकता में शक्ति है. रामकृष्ण परमहंस देव ने कहा था कि जितना मत, उतना पथ. लेकिन भाजपा घिनौना प्रचार कर रही है. मैं यह हर भाषा के सम्मान करती हूं. यह आरोप लगाया जाता है कि मुसलमानों को बंगाल लेकर आयी हूं. लेकिन वे तो आजादी के बाद से ही यहां रह रहे हैं. मैंने तो देश का बंटवारा नहीं किया था. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब देश आज़ादी की लड़ाई लड़ रहा था, तब आप कहां थे? आप अंग्रेज़ों की दलाली कर रहे थे. गांधीजी को किसने गोली मारी? बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. जिनके पास कहने को कुछ नहीं है, वे उल्टा बोलते हैं. ममता बनर्जी ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफे की जांच की मांग की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास को भूला दिया गया है. महात्मा गांधी का नाम मनरेगा योजना से हटा दिया गया.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola