बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को गुलाब देकर किया जागरूक
Edited by DINBANDHU THAKUR
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>जीवन की सुरक्षा के लिए हेमलेट का उपयोग करें : एसडीपीओ</H2></P>चतरा. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को चतरा-गया मुख्य पथ स्थित लघु सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप जागरूकता
विज्ञापन
जीवन की सुरक्षा के लिए हेमलेट का उपयोग करें : एसडीपीओ
चतरा. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को चतरा-गया मुख्य पथ स्थित लघु सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ संदीप सुमन ने किया. इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को रोका और उन्हें गुलाब का फुल, माला पहना कर व हेलमेट देकर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया. हेलमेट लगा कर ही बाइक चलाने की नसीहत दी. मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमो का पालन करना न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है. बाइक चलाते समय यदि दुर्घटना होती है, तो जीवन बचाने में हेलमेट की भूमिका अहम होती है. ऐसे में दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें. इसके अलावा निर्धारित गति सीमा का पालन करें और नशे की हालत में वाहन नहीं चलायें. पुलिस से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का उपयोग करें. एमवीआई नीरज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत हर रोज लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी बातों को लेकर जागरूक किया जायेगा. मौके पर सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार के अलावा सांसद प्रतिनिधि मो बेलाल, रोड शेफ्टी के संतोष यादव, परिवहन कार्यालय के राजेश कुमार, निखिल कुमार, सुभाष कुमार, रविंद्र कुमार समेत अन्य शामिल थे. इसके अलावा जतराहीबाग चौक में भी यातायात के नियमों का पालन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










