बासुकीनाथ धाम लौट रही महिला बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

ककना गांव के पास भैंस से टकराई बाइक

विज्ञापन

बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रही एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गयी. यह घटना गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ककना गांव के पास हुई, जहां एक भैंस ने बाइक पर सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार, महिला दिपाली देवी अपने परिजनों के साथ बासुकीनाथ मंदिर से दर्शन कर पथरगामा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव लौट रही थीं. जैसे ही उनकी बाइक ककना गांव के पास पहुंची, अचानक सड़क पर भैंस आ गयी और बाइक से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिपाली देवी अपने लगभग एक साल के बच्चे को साथ लेकर बाइक से छिटक कर सड़क पर गिर गयी. इस घटना में दिपाली देवी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं. वहीं उनके साथ बैठे बच्चे को कोई चोट नहीं आयी है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोटें आयी हैं और उनका उपचार शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola